सहारनपुर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन मे
जागरूक अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने के संबंध में आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही पीए सिस्टम के माध्यम से भी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है!
सहारनपुर के अंबेडकर चौक पर चैकिग करते हुए टी एस आई देवेंद्र सिंह वह नरेंद्र सिंह शीतल जोगिंदर मागेस कुमार आदि अवनीश कुमार मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़