रूपये के साथ गिरफ्तार।
श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट/जुआ की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ताश के 52 पत्तों से जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्तगण को जुए में प्रयुक्त 9,780/- रुपये के साथ ईश्वरगंगी पोखरा से दिनांक 11/01/2026 को नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के संबंध में थाना जैतपुरा में मु0अ0सं0-09/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण दिनांक 11/01/2025 को थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा नववर्ष व आगामी त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/बाहन में मामूर थे की मुखबिर से सूचना मिली की ईश्वरगंगी पोखरा से कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपयों की हार जीत का जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर थाना जैतपुरा की पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर ताश के 52 पत्तों से जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्तगण को जुए में प्रयुक्त 9,780/- रुपये व 52 ताश के पत्ते की एक गड्डी के साथ ईश्वरगंगी पोखरा से दिनांक 11/01//2026 को अन्तर्गत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्तगण का विवरण-
1. अजीमुस्सान पुत्र नूरुलहोदा निवासी के0 55/39 ए राजापुरा औसानगंज, थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र 34 वर्ष
2. इमरान पुत्र अंसार अहमद निवासी के0 55/38 राजापुरा औसानगंज, थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र 38 वर्ष
3. मो० इमरान पुत्र मो० यासीन अंसारी निवासी के0 55/79 राजापुरा औसानगज, थाना जैतपुरा, जनपद वाराणसी उम्र 27 वर्ष 4. मो० आमिर पुत्र मो० शरीफ निवासी के0 55/35 राजापुरा औसानगंज थाना जैतपुरा, जनपद वाराणसी उम्र 31 वर्ष
5. परवेज आलम पुत्र ओबैदुर्रहमान निवासी के0 55/44 राजापुरा औसानगंज थाना जैतपुरा, जनपद वाराणसी उम्र 33 वर्ष
6. नेसार अहमद पुत्र हबीबुर्हमान निवासी के0 55/40 राजापुरा औसानगंज थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र 34 वर्ष
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 11/01/2026 को, स्थान- ईश्वरगगी पोखरा थाना क्षेत्र जैतपुरा से।
बरामद का विवरण- खुले 52 पत्ते की 01 गड्डी (जुआ में प्रयुक्त) व माल फड़ से बरामद कुल 9,780/- रुपये।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-09/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ०नि० श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 जफर मेंहदी, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
3. उ०नि० शिवम कुमार गुप्ता, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
4. का० सतीश कुमार, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
5. कांस्टेबल सूरज कुमार, फैंटम 24 थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
6. कारा पुष्पेन्द्र कुमार, फैण्टम 24 थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
*सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त, जोन-काशी,