वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।।
वाराणसी कोतवाली पुलिस की सबसे तेज-तर्रार और सक्रिय चौकी इंचार्ज के तौर पर उभरी सप्तसागर चौकी इंचार्ज प्रीति गुप्ता ने मैदागिन चौराहे पर नई कमान संभालते ही यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की मुहिम शुरू कर दी है। उन्होंने नियम तोड़ने वाले टोटो (इलेक्ट्रिक रिक्शा) चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान करते हुए तत्काल अभियान चलाया
*चौकी इंचार्ज प्रीति गुप्ता स्वयं मैदागिन चौराहे पर मौजूद रह कर न सिर्फ यातायात नियंत्रण कर रही हैं, बल्कि टोटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश भी दे रही हैं। उन्होंने गाड़ियों की अनाधिकृत पार्किंग, हेलमेट न पहनने और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई को तेज कर दिया है