वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।।
चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी
क्षेत्र के डुबकिया बाजार में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जूता-चप्पल की दुकान में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट किये और दस हजार रुपए लेकर फरार हो गये जानकारी के अनुसार डुबकिया बाजार निवासी नसीम अहमद की जूता-चप्पल व सिलाई की दुकान है। शाम के समय कुछ लोग जूता खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे।दुकान के अंदर जूता दिखाने के लिए दुकान में पहुंचे तभी दोनों आरोपि गला में रखें दस हजार रुपए लेकर भागने लगे दुकानदार जब रोकने का प्रयास किया तो उस दोनों आरोपी मारने पीटना सुरु कर दिया घटना के बाद पीड़ित नसीम अहमद ने तत्काल चौबेपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष चौबेपुर इंद्रेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच में जुट गए।।