सहारनपुर मिर्ज़ापुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रायपुर से मिर्ज़ापुर की ओर गलियों से गुजरते खनन से भरे डंपर और ट्राले ग्रामीणों के लिए बने मुसीबत! कस्बे में स्थित बड़ा कुआं चौक के पास डंफरो ने तोड़े कई बिजली के पोल बीती रात लगभग 1:30 बजे तेज गति से रायपुर की ओर से आ रहे डंफर ओर ट्राले की ऊंची बॉडी में रस्सा केबल उलझ गई जिससे कई बिजली के पोल टूट गए बिजली आपूर्ति के चलते हो सकता था बड़ा हादसा! पोल टूटने एवं केबल में उड़ती चिंगारी की तेज आवाज़ से गली के सभी लोग जाग गए उन्होंने बताया खनन से भरे कई डंपर ओर ट्राले तेज गति से निकले जिनकी रेकी एक ब्लैक कलर की थार कर रही थी जो चौक पर लगे सीसी टीवी कैमरों में साफ तौर पर देखी जा सकती हैं! पोल टूटने के बाद भी गाड़ी चालक एक नहीं रुके और गलियों से फरार हो गए! इससे ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़ा होता है आखि़र किसकी सह पर गांव की गलियों से होकर गुजरती है खनन से भरी गाड़ियां
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़