आपको सानुरोध अवगत कराना है कि आज दिनांक 12.01.2026 को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संगठन के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में सर्वप्रथम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय रामकिशन यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसा सामाजिक व्यक्ति होना बहुत ही असंभव है सामाजिक कार्य और अपने द्वारा दिए गए समय के प्रति समर्पित एवं किसान मजदूर नौजवानों के लिए बहुत ही जुझारू व्यक्तित्व के धनी हम सब के बीच साफ सुथरा लंबा जीवन यापन करने के पश्चात आकस्मिक निधन हो जाने की वजह से समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई जिसकी भरपाई करना बहुत ही असंभव है बैठक के अंत में सभी साथियों ने मोन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उक्त बैठक में किसान भाइयों ने निराश्रित गोवंश सहित जंगली जानवरों की वजह से फसल में लगातार भारी नुकसान हो रहा है किसान रातों रात जागकर खेतों की रखवाली कर रहा है वहीं दूसरी तरफ नौजवानों की जान को खतरा हो रहा है पिछले दिनों फ़िरोज़ाबाद जनपद स्थित हाइवे पर आगरा निवासी नौजवान की टक्कर मारकर हत्या कर दी गई है जिससे किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है अतिशीघ्र व्यापक आंदोलन किया जाएगा जिसकी सभी की सहमति से रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश सचिव बी0 के0 दीक्षित, मण्डल प्रभारी जदुवीर सिंह, जिला महासचिव रामनरेश सिंह, रामनिवास वर्मा, राकेश कुमार, रामवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, दयानंद सिंह, मैनेजर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा