कन्नौज 9 जनवरी। आज दिनांक 9 जनवरी को तालग्राम क्षेत्र के अंतर्गत टिपारा गांव में रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से तथा शंकर आई हॉस्पिटल कानपुर के सहयोग से फ्री नेत्र जांच चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें 213 मरीज ने अपने आंखों का परीक्षण करवाया जिसमें से 60 मरीज ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाए गए जिसमें 21 मरीज ऑपरेशन के लिए तैयार हुए उनको बस के द्वारा कैंप के संयोजक रामानंद कटियार प्रदेश उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी ने कानपुर के लिए रवाना किया रामानंद कटिहार ने बताया की किसी भी तरह की मरीज को परेशानी नहीं होने दी जाएगी ऑपरेशन के बाद 14 तारीख को उन्हें बस के द्वारा घर तक पहुंचाया जाएगा और सभी दबाए मुफ्त दी जाएगी बाद में चश्मा भी मुक्त दिया जाएगा एक महीने बाद डॉक्टरों की टीम घर-घर जाकर सभी मरीज को चेक करेगी और जरूरत होगी तो सभी दबाए घर पर देकर जाएगी कैंप में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर शरद दुबे पूरी टीम के साथ मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष रामानंद कटिहार ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा होते रहेंगे। कन्नौज से रिपोर्टर कौशलेंद्र कुमार सिंह इंडियन टीवी न्यूज़