वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।।
चौबेपुर पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल ।
चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी के थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त लक्ष्मण राजभर को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व मे थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर,मु0अ0सं0-0669/2025 धारा 137 (2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त लक्ष्मन राजभर पुत्र दशरथ राजभर निवासी ग्राम सीवो थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 14.1.2026 समय 11.05 बजे बरियासनपुर अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-।
दिनांक-22.10.2025 को वादी मुकदमा ने विपक्षी लक्ष्मण राजभर के विरुद्ध अपनी 17.5 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसला कर ले जाने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० अनुराग कुमार तिवारी द्वारा संपादित की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-लक्ष्मन राजभर पुत्र दशरथ राजभर निवासी ग्राम सीवो थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0-669/2025 धारा 137 (2), 87 बीएनएस थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी।गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-बरियासनपुर अण्डर पास, दिनांक 14.01.2026 को समय करीब 11.05 बजे
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-नाम।।
उ०नि० श्री अनुराग कुमार तिवारी, हे0का0 श्री सुरेन्द्र यादव पुलिस द्वारा जेल भेजा गया।।