भगवान को खुश करने के लिए सुंदरकांड का पाठ कराया गया गरीबों को कंबल वितरण किए गए तथा
भोजन भी कराया गया,,,,,,,,,,
रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा,,,,,,,,, आज शबरी कुटीर गांधीनगर पोरसा पर गरीबों को सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरण किए गए तथा भोजन भी कराया गया एवं भगवान को खुश करने के लिए सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया जिसमें रणवीर सिंह तोमर इंद्र सिंह भदोरिया अनिल भदौरिया गिरजा तोमर प्रमिला चौहान,, बबीता भदोरिया,, उर्मिला तोमर जनक सिंह तोमर ,, अरविंद सिंह तोमर,, छोटू भदोरिया,, राघव चौहान,, महेंद्र सिंह व अन्य भक्तगण व शिष्य गण उपस्थित रहे और प्रमिला चौहान के निवास पर धर्म की रक्षा हेतु हुआ धार्मिक आयोजन, सुंदरकांड पाठ व सत्संग का आयोजन
क्षेत्र में सनातन धर्म की रक्षा, धार्मिक मूल्यों की स्थापना एवं समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से एक धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान सनातन धर्म के रक्षकों एवं संत परंपरा की मर्यादा बनाए रखने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि धर्म और समाज के विरुद्ध कार्य करने वालों के विरुद्ध सत्य एवं न्याय के मार्ग पर कठोर कदम उठाए जाने चाहिए, वहीं निर्दोष संतों और धर्मगुरुओं को ससम्मान व्यासपीठ पर स्थान मिलना चाहिए।
इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सत्संग कार्यक्रम स्थानीय भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धार्मिक आयोजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया, साथ ही जरूरतमंदों को वस्त्र एवं सामग्री वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने एक स्वर में जय श्रीराम के उद्घोष लगाए और सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
आयोजकों ने विश्वास जताया कि धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर होते रहेंगे तथा असामाजिक व अधार्मिक गतिविधियों के विरुद्ध समाज संगठित होकर उचित कदम उठाएगा।