रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा,,,,,,,,,,,,, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा विवेकानंद जयंती उत्सव सप्ताह के अंतर्गत आज शिवम स्कूल परिसर में बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 6 टीमों ने भाग लिया विजेता सीएम रायज स्कूल राजौधा उप विजेता लिटिल जेंट्स स्कूल पोरसा रहा,,,,,,,,,
आज शिवम स्कूल परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद सप्ताह अंतर्गत बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 6 टीमों ने लिया द्रोणा अकैडमी, लिटिल जेंट्स स्कूल , सीएम राईज स्कूल राजौधा ,पीएमएस स्कूल पोरसा,, शिवम स्कूल पोरसा,,आरबीएस स्कूल पोरसा, इन सब के मध्य में कबड्डी प्रतियोगिता हुई जिसका रेफरी सोनम तोमर व अनामिका तोमर थी उनके निर्णय के मुताबिक विजेता टीम सीएम राईज स्कूल राजौधा रही,,,, उप विजेता लिटिल जेंट्स स्कूल पोरसा रहा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि एसडीओपी रवि प्रकाश सिंह भदोरिया थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल दिनेश शर्मा ने की,, विशेष अतिथि के रूप में नगर निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाहा ,,दिनेश शर्मा अध्यक्ष गिरिराज जी मंदिर,, संदीप सिंह परमार ,,सोम शर्मा ,,नीधी सिकरवार थे कार्यक्रम का संचालन आर्यन तोमर एवं अरुण पेगोरिया के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा खेल से प्रतिभाओं में निखार आता है तथा आगे बढ़ाने की लालसा जागृत होती है खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है सभी को खेल-खेल भावना से खेलना चाहिए कार्यक्रम की व्यवस्थाएं अभिषेक शर्मा गौरव आदि के द्वारा देखी गई,,,,,,,,,,,,,