हजारीबाग की राजनीति में नई हलचल, पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने दर्जनों समर्थकों संग थामा आजसू का दामन
नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग/रांची: राजधानी रांची के हरमू स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में राजनीतिक सरगर्मी उस वक्त तेज हो गई जब हजारीबाग की राजनीति में सक्रिय रहे युवा नेता अभिषेक कुमार ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की गरिमामयी उपस्थिति में हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं हजारीबाग सदर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके अभिषेक कुमार ने पार्टी का दामन थाम लिया।
इस मिलन समारोह में अभिषेक कुमार अकेले नहीं आए, बल्कि उनके नेतृत्व में दर्जनों युवाओं और समाजसेवियों ने भी आजसू की नीतियों में अपनी आस्था जताई और संगठन में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने स्वयं आगे बढ़कर सभी नवप्रवेशी सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों के आने से हजारीबाग क्षेत्र में संगठन को एक नई धार और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी की एकजुटता और विस्तार का नजारा देखने को मिला। इस मौके पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, बुद्धिजीवी मंच के रांची जिला अध्यक्ष शहजादा अनवर और आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त केंद्रीय सदस्य डॉ. रोहित महतो, रांची जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित साहू, रांची जिला बुद्धिजीवी संघ के अध्यक्ष मो. सज्जाद, छात्र संघ के प्रताप सिंह, केंद्रीय सदस्य पंकज बर्नवाल और युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इस राजनीतिक घटनाक्रम का साक्षी बनते हुए नए साथियों का उत्साहवर्धन किया।