उपजा यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन मड़ावरा तहसील इकाई की मासिक बैठक हुई संपन्न
मड़ावरा : यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील ईकाई मड़ावरा की मासिक बैठक श्री शालाजी मंदिर परिसर में संगठन के जिला अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा जी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें नए सदस्यों को संगठन से जोड़ते हुए मड़ावरा तहसील इकाई का पदभार ग्रहण कराया गया और संगठन से दूरी बना चुके सदस्य पत्रकार प्रियंक सर्राफ,इमरान खान अजीज खान,अखलेश साहू को सर्व सम्मति से संगठन से निष्कासित किया गया है। और तहसील महामंत्री पद पर मयंक पाण्डेय साढूमल व तहसील संयोजक पद पर प्रकाश सिंह लोधी जी का चयन किया गया जिलाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा द्वारा फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में उपस्थित पत्रकार साथी सतीश नायक मयंक पांडे राकेश कुमार वैध रामजी तिवारी वीरेंद्र सिंह सेंगर विक्रम सिंह सेंगर विनोद कुमार जैन प्रवीन जैन प्रतीक कुमार दीक्षित प्रकाश सिंह लोधी नवल कुशवाहा आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे