📝 हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी तहसील रिपोर्टर
दिनांक 18/01/2026 को माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान 101 रैपिड एक्शन फोर्स के सिपाही प्रहलाद कुमार ने अद्भुत सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक श्रद्धालु की CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देकर जान बचाई।
ड्यूटी के दौरान मेले में श्रद्धालु पूजाराम पिता विष्णु प्रसाद निवासी जनपद गोंडा (उ०प्र०) की अचानक तबीयत बिगड़ने पर सिपाही प्रहलाद कुमार ने बिना समय गंवाए तत्काल CPR प्रदान किया, जिससे श्रद्धालु की स्थिति में सुधार हुआ। तत्पश्चात मौके पर एम्बुलेंस बुलाकर श्रद्धालु को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के उपरांत स्थिति सामान्य होने पर श्रद्धालु पूजाराम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
यह सराहनीय कार्य 101 RAF की उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सिपाही प्रहलाद कुमार की तत्परता एवं साहसिक मानवीय प्रयास ने न केवल एक अमूल्य जीवन बचाया, बल्कि 101 द्रुत कार्य बल की गौरवशाली परंपरा को और भी अधिक सशक्त किया है।
101 द्रुत कार्य बल बल, आपदा एवं भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ जनजीवन की रक्षा हेतु सदैव सजग एवं समर्पित है।