बिजनौर में नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जलालाबाद में गर्दन कटे युवक की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है और मामले की जांच में जुट गई है
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जलालाबाद में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
INDIAN TV NEWS के लिए *मंडल प्रभारी डॉ शाह नवाज़ की रिपोर्ट*