25 जनवरी 2026: पाली जिले में मेघवाल समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण चिंतन शिविर एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम मुख्य रूप से राजनीतिक शिक्षा, व्यापार विकास और समाज हित से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहा, जिसमें समाज के सैकड़ों सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई आयोजन पाली लोकसभा क्षेत्र से आए समाजबंधुओं की एकता और सशक्तिकरण का प्रतीक बना।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य और गतिविधियांआयोजकों के अनुसार, चिंतन शिविर में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने, व्यापारिक अवसरों पर चर्चा करने और सामाजिक चुनौतियों के समाधान पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने समाज की एकता बनाए रखने और विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया, मेघवाल समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज की एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, “यह आयोजन न केवल राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण पर फोकस करता है, बल्कि समाज के युवाओं को प्रेरित भी करता है, यह आयोजन स्थानीय स्तर पर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। आगे भी ऐसे कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है, ताकि मेघवाल समाज और मजबूत हो सके।प्रतिभावान सम्मान समारोहप्रतिभावान सम्मान समारोह में समाज के उन युवाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, व्यवसाय या सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से:138 छात्र-छात्राएं सम्मानित: इनमें ग्रामीण क्षेत्र से 80 प्रतिशत से अधिक और शहरी क्षेत्र से 90 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागी शामिल थे, 35 नव नियुक्त कर्मचारी/अधिकारी सम्मानित: ये वे व्यक्ति हैं जो 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच नियुक्त हुए थे।
अन्य सम्मानित व्यक्ति: सरपंच, पंचायत सदस्य और जिला परिषद सदस्यों को भी सम्मानित किया गया प्रमुख अतिथि और प्रतिनिधिकार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें शामिल हैं:पूर्व मंत्री अचलाराम जी मेघवाल साहब, पूर्व विधायक आत्माराम जी, पूर्व विधायक सजना जी आगरी, घीसाराम जी बामणिया (पूर्व विकास अधिकारी), मोहन हटेला, देवी लाल जी मेघवाल (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), मादाराम जी मुछावत (पूर्व पंचायत समिति सदस्य),सोहन गुणपाल कार्यक्रम जिला संयोजक एवं प्रबंधक भारतीय जीवन निगम पाली: भबूतारम दहिया, जिला अध्यक्ष डॉक्टर पीसी दीपन (पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी), ओम जी आचार्य, साध्वी पानी बाई, साध्वी सुखिया बाई, हरजी महाराज, सामाजिक कार्यकर्त्ता दीपक बामनिया (पोखर सिंगल), कपूर चंद जी तंवर, सावल राम दहिया, मोहनलाल जी कानेलाव, प्रताप भटनागर (जिला अध्यक्ष, भीम आर्मी), विजय राज परिहार (प्रदेश उपाध्यक्ष, भीम आर्मी), चतराराम जी राठौड़, रतन लाल जी डांगी, लच्छा राम जी वाघेला साहब शेराराम जी (पूर्व आरटीओ साहब) इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि उपस्थित रहे:बाली से: प्रशांत जी सुपरमेघवाल, रोहट से: ढलाराम बिंजा, मारवाड़ जंक्शन से: चुन्नीलाल जी बाडसा,सोजत से: घेवर राम जी मेघवाल, तेजाराम जी पुनड यह आयोजन मेघवाल समाज की प्रगति और एकजुटता को दर्शाता है, तथा भविष्य में ऐसे प्रयासों को जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई
जोधपुर संभाग ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़
दीपक बामनिया