जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिर्पोट
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर मोहनी देवी छगनलाल सोमानी फाउंडेशन द्वारा सोमानी इंटरनेशनल स्कूल, कालवाड़ रोड ब्रांच एवं सोमानी वायर नेटिंग इंडस्ट्रीज, सरना डूंगर पर स्वेच्छित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया!
जिसमे स्कूलस्टाफमेंबर्स,अभिभावक, स्कूल के विद्यार्थियों एव परिवारजनो नें बड़ चड़ कर इस रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया!इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्री अमित जी गोयल ने रक्त दाताओ को इस जन सेवा कार्य के लिए बधाई दी ! फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री शंकर लाल जी सोमानी जी ने आज अपनी देह दान करने का संकल्प लिया! फाउंडेशन के सह सचिव सुनील सोमानी के अनुसार इस शिवर में सवाई मानसिंह अस्पताल ब्लड बैंक, भगवान महावीर कैंसर अस्पताल ब्लड बैंक और संतोकबा दुर्लब जी अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से कुल 234 ब्लड यूनिट एकत्रित किया गया !