प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश ,,,,,,,,,,,,,,,,बजाग एवं शहपुरा में अवैध शराब विक्रय करने वालों पर कार्रवाई की गई,,, ,,,,,,,,, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है।,,,,,,, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री एम.आर. उइके ने बताया कि वृत बजाग के उप निरीक्षक श्री सम्हर सिंह धुर्वे के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के निर्माण की सूचना पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में 3 आरोपियों से 15 लीटर हाथ भट्टी शराब और 15 पाव प्लेन देशी मदिरा बरामद की गई। वृत्त प्रभारी शहपुरा/उपनिरीक्षक श्री रामायण प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में वृत शहपुरा में अवैध कच्ची शराब के निर्माण की सूचना पर कार्रवाई की गई है। गई। कार्रवाई में आरोपी से 10 लीटर हाथ भट्टी शराब और 80 किलो लाहन जप्त किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान संबंधित आरोपियो पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्व किये गए हैं। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक श्री रामभरोस ठाकुर एवं श्री गेंद लाल बरकडे व होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।