इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्टर अनिल कुमार सोनी
ब्यूरो चीफ बहराइच
बहराइच जनपद के थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत नेवलपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए पाइपों को लेकर विवाद सामने आया है। पाइप चोरी के मामले में संज्ञान लिए जाने के बाद पाइप लदवाने पहुंचे एक व्यक्ति, जिसने अपना परिचय जल जीवन मिशन के इंजीनियर प्रभात कुमार के रूप में दिया, ने बताया कि वह अपनी जिम्मेदारी पर पाइप लेने आए हैं।
इंजीनियर प्रभात कुमार के अनुसार ये पाइप गंगाजमुनी स्थान पर भेजे जा रहे हैं, जहां इनका उपयोग किया जाना है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में जल जीवन मिशन का कार्य अभी अधूरा पड़ा हुआ है, ऐसे में पाइपों को दूसरे स्थान पर भेजा जाना कई सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब गांव में योजना का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, तब पाइप हटाया जाना संदेहास्पद है और यह लगभग चोरी जैसा प्रतीत होता है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।