खबर जनपद एटा से
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में हुई रोड रेज की घटना में मारे गए एटा निवासी ट्रक चालक अनूप यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान की और उन्हें दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वाहन टकराने के बाद हुए विवाद में उन्होंने मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जो बाद में ट्रक चालक की मौत का कारण बनी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फरह के किरारी निवासी योगेश और संदीप चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा थाना हाईवे क्षेत्र के निवासी पवन और लोकेंद्र को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही फरार पांचवें हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नीले रंग की बलेनो कार भी बरामद कर ली है।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा