जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने अपनी नियमित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का त्वरित समाधान कराया। बिजली, पानी एवं अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों का दूरभाष पर ही संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर निस्तारण कराया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता और गंभीरता से लिया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन को समयबद्ध न्याय दिलाना है।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु विशेष कैंप लगाए जाने की नई पहल की घोषणा की। इस निर्णय से दूर-दराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
जिलाधिकारी की इस सक्रिय कार्यशैली से जनपद में लोगों को न्याय मिल रहा है और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है।
जिला रिपोर्टर: प्रवीण जैन