जंगल में पत्थर की विशाल चट्टानों के बीच बने चुड़का धाम मंदिर होगा 10 जनवरी से महा विष्णु यज्ञ का आयोजन नव वर्ष के पहले दिन पहुंचे हजारों श्रद्धालु [ जबेरा दमोह] एंकर- रेलवे स्टेशन घटेरा और गोला पट्टी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को पार कर करीब 3 किलोमीटर दूर बीच जंगल में पत्थर की बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच मैं बने चुड़का धाम सिद्ध बाबा के प्रसिद्ध मंदिर में आगामी 10 जनवरी से 17 जनवरी तक संत हित गोविंद नंदन दास के सानिध्य में पंच कुंडीय महा विष्णु यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे दोपहर में श्रीमद भागवत कथा एवं शाम को रासलीला का अयोजन भी किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में चुड़का धाम में क्षेत्रवासियों ने ध्वजारोहण किया। नव वर्ष के पहले दिन हजारों की संख्या में भक्त सिद्ध मंदिर पहुंचे थे नए वर्ष का लुफ्त उठाया गौरतलब है कि इसके पूर्व भी चुड़का धाम सिद्ध मंदिर में विशाल कार्यक्रमों का आयोजन सैकड़ों गांव की जनता के सहयोग से संपन्न हुए हैं जंगल में बने इस मंदिर के सामने ही पत्थर की बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच 12 महीनों पानी बहता है हजारों की संख्या में भक्त यहां आकर इस पानी को पीते हैं लेकिन यह पानी की कमी नहीं आती इसी तरह एक बार फिर महाविष्णु यज्ञ का आयोजन होने से घटेरा बनवार सहित सैकड़ों गांव के भक्तों में एक अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है