सहारनपुर|जनपद सहारनपुर के नवांगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन कुमार ने पदभार ग्रहण करने से पूर्व आस्था और परंपरा के अनुरूप जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने सबसे पहले प्रथम पूज्य बाबा भूरादेव के दर्शन किए, इसके उपरांत मां शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ पहुंचकर विधिवत पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी अभिनंदन कुमार बस्ती से सीधे मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में उन्होंने शांत भाव से दर्शन-पूजन कर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के लिए कामना की।
इस अवसर पर सीओ बेहट, थाना मिर्जापुर प्रभारी सूबे सिंह, चौकी प्रभारी संजय कुमार, हेड कांस्टेबल गौरव भाटी एवं प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने नवांगत एसएसपी के इस धार्मिक व संस्कारिक कदम को सकारात्मक बताते हुए जनपद में निष्पक्ष और सशक्त पुलिसिंग की अपेक्षा जताई।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़