करैरा : करैरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अदौरा में आज विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने कहा कि करैरा विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं ताकि ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने बताया कि ग्राम अदौरा में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण,
8.74 लाख रुपये की लागत से निर्मित एक सीसी सड़क,
8.74 लाख रुपये की लागत से निर्मित दूसरी सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया।
साथ ही लगभग 50 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नए विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया, जिनमें
20 लाख रुपये की लागत से दो नई सीसी सड़कें, 20 लाख रुपये की लागत से एक पुलिया का निर्माण शामिल है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, भवन एवं अन्य मूलभूत अधोसंरचनाओं का तेजी से विकास हो, ताकि हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत अदौरा के सरपंच राजेंद्र रावत द्वारा विधायक रमेश प्रसाद खटीक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर करही मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत,शीतल तोमर सचिव अजमेर सिँह रावत सहायक सचिव ब्रजेश तिवारी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे
करेरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट