ब्यूरो चीफ दलजीत सिंह इंडियन टीवी न्यूज़
मऊ जनपद में तेज रफ्तार ट्रक का कहर एक बार और देखने को मिला। मऊ जनपद के अदरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है और महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्रांतर्गत अधरी मोड़ के पास किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर।
मिली जानकारी के अनुसार पत्नी को दवा दिला करके वापस घर लौट रहे थे।
टक्कर के बाद ट्रेलर चालक तुरंत मौके से फरार हो गया वहीं बाइक सवार अवधेश सिंह टीचर सड़क पर गिर गए जिनको गंभीर चोटे आई।
वहीं उनकी पत्नी प्रभावती सिंह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी इसके बाद घायल अवधेश सिंह को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है, वहीं मृतिका प्रभावती सिंह के शव को पुलिस पोस्टमार्टम हाउस में रखी है।
जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है।
ऐसी ही छोटी बड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहिये देश के सबसे तेजी से बढ़ते हुए न्यूज़ चैनल इंडियन टीवी न्यूज़ के साथ।