Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली वाराणसी लहरतारा–चौकाघाट फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक फ्लाईओवर के बीम में घुस गया और नीचे से गुजर रहे राहगीरों पर पत्थर फेंकने लगा। घटना कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पिलर संख्या 55 के पास की है, जहां करीब तीन बजे अचानक हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ऊपर से लगातार पत्थर फेंक रहा था, जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीढ़ी (स्टेयर) की मदद से युवक तक पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने रस्सी बांधकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।
नीचे उतरते ही पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया।बिहार का रहने वाला है युवकपुलिस के अनुसार युवक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी लूटपुट साहनी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची उसकी पत्नी चंचला देवी ने बताया कि पति का मानसिक इलाज चल रहा है। इसी सिलसिले में वह वाराणसी आई थीं, लेकिन इस दौरान लूटपुट साहनी अचानक लापता हो गया था।
फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से टला हादसा स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते फायर ब्रिगेड और पुलिस की कार्रवाई नहीं होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल युवक को पुलिस अपने साथ ले गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।