रिपोर्टर: जाकिर झंकार अहवा
वघई तालुका में 10 से 12 फरवरी के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ गुजरात विधानसभा के उपमुख्य दंडक एवं डांग के विधायक श्री विजयभाई पटेल ने स्वयं दवा सेवन कर किया और सभी लक्षित लाभार्थियों से दवा लेने की अपील की।
विधायक श्री पटेल ने हाथीपाँव (फाइलेरिया) उन्मूलन के लिए सभी नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत वघई तालुका के 97 गांवों के कुल 83,936 लोगों को कवर किया गया है।
कार्यक्रम में 1,119 स्वास्थ्य टीमों द्वारा 22 सुपरवाइजरों की देखरेख में डोर-टू-डोर सर्वे कर “DOT पद्धति” से DEC एवं एल्बेंडाजोल की गोलियां दी जाएंगी। यह दवाएं सुरक्षित हैं और फाइलेरिया मुक्त भविष्य पीढ़ी के लिए आवश्यक हैं।
कार्यक्रम की सफलता हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विधायक श्री विजयभाई पटेल स्वयं उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष श्रीमती मयनाबेन बागुल, तालुका पंचायत प्रमुख श्री चंदरभाई गावित, अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हिमांशु गामित सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l