ब्यूरो चीफ दलजीत सिंह इंडियन टीवी न्यूज़
मऊ जनपद में एटीएम मशीन में ग्लू लगाकर लोगों के एटीएम कार्ड फंसाने और फिर धोखाधड़ी कर उनके खातों से रुपये निकालने वाले एक अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
मऊ की थाना साइबर क्राइम टीम ने इस गिरोह के पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि एटीएम का प्रयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से सहायता न लें।ऐसी ही छोटी बड़ी हर एक खबर जानने और देखने के लिए जुड़िए देश के सबसे तेजी से बढ़ते न्यूज़ के साथ।