दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
अमवार चौकी के समीप शनिवार शाम करीब चार बजे अमवार बाजार से दवा लेकर लूना बाइक पर लौट रहे 75 वर्षीय मोहम्मद हुसैन पुत्र स्व. फैजाद अली निवासी अमवार को पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में मोहम्मद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार गिरने पर भी सुरक्षित रहा ।
घटना की सूचना मिलते ही अमवार चौकी के समीप घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों को तत्काल खबर दी गई, जिनकी सूचना पर 102 एंबुलेंस के ईएमटी पंकज और चालक विजय लाल ने घायल को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया ।
जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के दौरान बताया कि मोहम्मद हुसैन के बाएं हाथ में गंभीर चोटें हैं तथा फ्रैक्चर की आशंका बनी हुई है।फिलहाल इलाज चल रहा है और स्थिति स्थिर रहने पर आगे का इलाज तय किया जाएगा।