राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कितने जिले के बरगवां स्थित होटल कल्प में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन की प्रथम बैठक संपन्न हुई कटनी जिले के पत्रकारों ने एकजुटता का शंकल्प लिया औपचारिक बैठक जिला अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक विश्वकर्मा ने सभी पदाधिकारी को पहचान पत्र सौंपते हुए सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए पत्रकार समाज का आईना होता है लोकतंत्र में उनकी भूमिका और दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। और संगठन की यह शुरुआत जिले में पत्रकारिता के स्तर को और मजबूत करेगी जिला अध्यक्ष नीरज पांडे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हिट सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करना है उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए एक जुट कार्य करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा अभिषेक ताम्रकार पन्ना टाइम्स के पूर्व संपादक प्रताप सिंह तोमर राष्ट्रीय महासचिव मनोज परिहार एवं संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति रही।।