रिपोर्टर : जाकिर झंकार :आहवा
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त STAIRS स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन द्वारा दिनांक 07/02/2026 को बारडोली में राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात स्टेट STAIRS कराटे के प्रमुख सेंसेई विनोद बामणिया के नेतृत्व में किया गया।
इस प्रतियोगिता में डांग जिले की एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, सापुतारा; गीतांजलि स्कूल, आहवा; तथा सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय, वासुर्णा सहित विभिन्न विद्यालयों के कुल 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए काता और कुमिते श्रेणी में कुल 13 पदक हासिल किए।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के आचार्य एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। ये सभी विद्यार्थी आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हुए हैं। सभी विद्यार्थियों को प्रशिक्षक एवं कोच दीपक कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था।