सहारनपुर । थाना फतेहपुर क्षेत्र में देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर कलीम पुत्र हमीद उर्फ मिद्दू को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग की।
आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में कलीम के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर गौकशी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़