अलवर राजस्थान के रामबास हाल नयाबास अलवर निवासी वैद्य मुरारी लाल भारद्वाज पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद भारद्वाज ने अपने माता पिता की याद में ब्राह्मण छात्रावास अलवर में एक कमरा निर्माण हेतु राशि 251000/- का चेक अलवर जिला ब्राह्मण सभा के कोषाध्यक्ष झम्मन लाल शर्मा को सौंपा ।
इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के संरक्षक एडवोकेट अशोक कुद्दल, संरक्षक विनोद कुमार शर्मा , अध्यक्ष विश्वंभर दयाल वशिष्ठ , सामूहिक विवाह समिति संयोजक नरेंद्र तिवाड़ी , सदस्य देवदत्त शर्मा , विष्णु शर्मा मालाखेड़ा उपस्थित रहे ।
उपस्थित सदस्यों ने वैद्य जी व उनके सुपुत्र शुभम भारद्वाज का साफा , दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया तथा आभार प्रकट किया इस अवसर पर ब्राह्मण समाज वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे.
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान