दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में आज बुधवार दोपहर करीब दो बजे नई कोतवाली से आगे रजखड़ घाट के दूसरे मोड़ पर सड़क हादसा हो गया। हाथीनाला जा रही रोडवेज बस चढ़ाई पर अचानक पीछे खिसकने लगी, जिससे उसके पीछे राबर्ट्सगंज जा रही सिद्धि विनायक बस जा घुसी।
टक्कर में सिद्धि विनायक बस का आगे का मुख्य शीशा टूट गया और आगे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद सवारियों में अफरा-तफरी का मोहाल देखा गया ।बस में सवारियां भरी होने के बावजूद गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।