ज़ाकिर ज़ंकार : आहवा
डांग जिला के पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा यादव के मार्गदर्शन में आहवा साइबर पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर श्री महेशभाई जी. ढोढिया एवं उनकी टीम द्वारा गत दिवस लश्करिया हाट बाजार में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान हाट बाजार में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों जैसे फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम कॉल, डेटा प्राइवेसी, सोशल मीडिया और मोबाइल सुरक्षा, डिजिटल पेमेंट तथा ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया (1930 हेल्पलाइन / पोर्टल) के बारे में भी समझाया गया।
पुलिस द्वारा लोगों को जानकारीपूर्ण पंपलेट एवं बैग वितरित किए गए और सभी से अपील की गई कि वे सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत सूचना दें।