सहारनपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब, सहारनपुर द्वारा कल, 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम महाराज सिंह कॉलेज के स्थापना सप्ताह के अंतर्गत ‘विज्ञान भारती’ के सहयोग से आयोजित हो रहा है। रमन प्रभाव की स्मृति और वैज्ञानिक जागरूकता
जिला समन्वयक अम्ब्रीष कुमार शास्त्री ने बताया कि यह दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. सी.वी. रमन द्वारा ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव कल्याण का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए कार्यक्रम में कई रोचक प्रतियोगिताओं का खाका खींचा गया है।
विज्ञान प्रदर्शनी: छात्र अपने नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।
वाद-विवाद: “प्रौद्योगिकी का अत्यधिक उपयोग: वरदान या अभिशाप” विषय पर मंथन।
रचनात्मक प्रतियोगिताएँ: निबंध, पोस्टर तगक और विशेष व्याख्यान।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक के अनुसार, इस अवसर पर IIT रुड़की सहारनपुर कैंपस की डीन प्रोफेसर मिली पंत और JNU दिल्ली के सह प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मी कुमार टी.वी. अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। यह छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वानों से सीखने का एक सुनहरा अवसर होगा।महाराज सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार ने बताया कि डॉ. प्रवीण काद्यान, डॉ. विवेक शर्मा और गज़ाला शाहीन सहित पूरी आयोजन समिति ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। विज्ञान भारती के सहारनपुर अध्यक्ष संजय किशोर ने सभी सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए जनपद के विज्ञान प्रेमियों से इस आयोजन में सहभागिता की अपील की है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़