राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी – कलेक्टर श्र आशीष तिवारी ने शनिवार को जिला चिकित्सालय के भ्रमण के दौरान यहां परिसर में करीब 15 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक के भवन को 15 मार्च तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिये। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर और वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष मिश्रा सहित अन्य डॉक्टरों की मौजूदगी रही।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्माण एजेंसी बिल्डिंग डेवलेपमेंट कार्पोरेशन को जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन सड़क व ड्रेनेज सिस्टम को भी 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने बरही में 100 बिस्तरीय अस्पताल के निर्माणाधीन भवन को भी मार्च के पहले सप्ताह तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करने की हिदायत दी।।