दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
आगामी होली और ईद-उल-फित्र जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शनिवार शाम महिला थाना परिसर से सीओ राजेश कुमार राय के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान दंगा नियंत्रण अभ्यास भी किया गया।
पुलिस फोर्स ने कस्बे के बस स्टैंड से लेकर अमवार रोड कई मोहल्लों व संवेदनशील इलाकों का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और संभावित खतरों से निपटने की तैयारी दिखा।फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ,उपनिरीक्षक ,महिला थाना प्रभारी, पी एस सी पुलिस के जवान शामिल रहे। पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस व हेलमेट जैसे हथियारों का ड्रामैटिक प्रदर्शन किया।
एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देशों पर आयोजित इस फ्लैग मार्च में सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि त्यौहारो पर शांति भंग करने वालों को किसी सूरत बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीमें सतर्क रहेंगी। एसपी ने थाना प्रभारियों व सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने व सोशल मीडिया पर अफवाहों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
नागरिकों से अपील है कि त्योहार मनाएं, शांति बनाए रखें व संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।