सदर कॉलोनी में होलिका दहन में अचानक लगी आग, सिविल डिफेंस ने पाया काबू, दोपहर 2:50 बजे मंदिर के पास हुई घटना, समय रहते आग बुझने से टला बड़ा हादसा
सहारनपुर। तोता चौक के समीप सरदार कॉलोनी में अचानक ही होलिका दहन स्थल पर अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई इस दौरान लोगों की सूझबूझ और प्रयास से आज पर काबू पा लिया गया। थाना मंडी क्षेत्र तोता चौक के समीप सरदार कालोनी में सोमवार को दोपहर लगभग 2:50 बजे किसी कारणवश होलिका दहन की लकड़ियों में अचानक आग पकड़ ली, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस के सुशील गुप्ता मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण आग फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के क्षेत्र में नुकसान हो सकता था। सिविल डिफेंस की इस त्वरित कार्रवाई की लोगों ने सराहना की। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है
छोटे-छोटे बच्चों माला पहनकर होली पूछते हुए अक्षु सैनी यशू सैनी मोहल्ला माता गढ में होली का पूजन करते हुए
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़