सहारनपुर
ईद से पहले पचास लाख से बन रहा मुख्य मार्ग बूढ़ी माई से मछुआरा मोहल्ला होकर अंसारी चौक तक सीसी मार्ग का काम पूरे होने की कगार पर,लोगो को मिली बड़ी राहत नहीं भरेगा अब पानी!पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि जल्द ही मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा!
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर की मेहनत रंग लाई बूढ़ी माई से मछुआरा मोहल्ला होकर अंसारी चौक तक का सीसी मार्ग जोकि पचास लाख रुपए की लागत से बन रहा है पूरे होने की कगार पर,स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि ये मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था और बरसात में यहां पानी भरता था कुछ हिस्से में सीवर लाइन भी नहीं थी पार्षद मंसूर बदर ने पहले यहां के दोनों और के rcc नाले बनवाए और सीवर डलवाया और अब ईद से पहले पहले लोगो को निगम की और से बढ़िया सड़क मिलने का काम हो रहा है पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि ये बहुत बिजी मार्ग है इस्लामिया इंटर/डिग्री कॉलेज जाने का ,कमेला जाने का ईदगाह जाने का ये मुख्य मार्ग है इस मार्ग को बनवाने से पहले कवर नाले के नए पत्थर सड़क के हमराह लगवाए गए जिससे रोड चौड़ा हो जाए पार्षद मंसूर बदर ने शानदार मार्ग बनवाने के लिए मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह नगर आयुक्त शिपू गिरि और चीफ निर्माण सुरेश चंद और अवर अभियंता तपेंद्र सैनी का शुक्रिया अदा किया और बताया कि जल्द ही इन मार्गों का विधिवत उदघाटन मेयर और नगर आयुक्त से करवाया जाएगा और उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़