दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कोतवाली क्षेत्र के अमवार पुनर्वास कॉलोनी मोड़ पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नशे में धुत बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को जोरदार टक्टर मार दिया ।हादसे में संजय कुमार (32) पुत्र सोमारू निवासी अमवार घायल हो गए।
हादसे में संजय के दाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल के भतीजे अंकित कुमार ने बताया कि चाचा पुनर्वास कॉलोनी से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे नशाग्रस्त युवक ने मोड़ पर टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला प्रमोद पुत्र रामविचार निवासी बघाडू, अपनी बाइक पर महुआ शराब बनाने के लिए लहन लादे अमवार बाजार से अपने घर की ओर जा रहा था ।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और घायल संजय को 108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी ले जाकर भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर, परिजनों ने टक्कर मारने वाली बाइक को पकड़ लिया है।
युवक की पैर की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है ।बता दे कि होली के त्यौहार में शराब के सेवन के बाद वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है।लोगों ने होली पर शराब के नशे में धूत बाइक सवारों पर लगाम लगाने की मांग की है ।