दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
स्थानीय कस्बे से लगे ग्राम मल्देवा एवं जीआईसी खेल मैदान त्रिभुवन फील्ड समीप स्थित प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)नई दिल्ली से कक्षा 10 तक शिक्षण के लिए औपचारिक मान्यता प्राप्त कर ली है। स्कूल को संबद्धता संख्या 2134641 आवंटित की गई है, जो दुद्धी क्षेत्रीय शिक्षा के जगत में एक नया अध्याय जोड़ता है।
स्कूल के निदेशक डॉ. लवकुश प्रजापति ने बताया कि यह मान्यता हमारे स्कूल की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। 2024 में स्थापित यह संस्थान अब सोनभद्र जिले के दुद्धी विकास खंड के मल्देवा गांव में स्थित है, जहां दुद्धी क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध होगी। स्कूल का पूरा पता मल्देवा दुद्धी सोनभद्र, उत्तर प्रदेश है और वेबसाइट http://pkpsduddhi.com/ पर सभी विवरण उपलब्ध हैं। आगे कक्षा 12 तक शिक्षण के लिए प्रयास जारी हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल यशस्वी कपूर एम.एससी., एमबीए तथा बी.एड. की उच्च शैक्षिक योग्यता रखते हैं। उनके पास 7 वर्ष का समृद्ध शिक्षण अनुभव के साथ-साथ 2 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव भी है। डॉ. प्रजापति ने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य स्थानीय बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ सकें।
यह उपलब्धि दुद्धी क्षेत्र के अभिभावकों में उत्साह लेकर आई है, क्योंकि सीबीएसई पाठ्यक्रम अब आसानी से उपलब्ध हो गया है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।