सहारनपुर। एक तरफ पुलिस प्रशासन है जो नागरिकों के लिए अपने त्योहार को नजरअंदाज करके आम नागरिकों के लिए कानून व्यवस्था बनाने के लिए रोड पर खड़े होकर हमारी सुरक्षा करता है और इस होली पर भी सहारनपुर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी स्वंम ही अपने अधीनस्थ को लेकर क्षेत्र में पैदल ग्रस्त कर सुरक्षा का भरोसा दिल रही है।होली पर्व के मद्देनजर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के स्वयं पुलिस टीम के साथ मुस्तैदी से ड्यूटी को अंजाम देते हुए पैदल मार्च किया।इस दौरान, पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया। सभी नागरिकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई तथा महिला थाना प्रभारी ने सभी से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं।पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया हुआ है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़