सहारनपुर
नागल. जब सभी लोग होली का त्यौहार मनाने में व्यस्त थे तो किसी भी घटना से निपटने के लिए उसी वक्त पुलिस अपनी ड्यूटी को निभाते हुए क्षेत्र को नशे से दूर करने और अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखते हुए मुस्तैदी से ड्यूटीरत थी जिसमें पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राजकुमार चौहान के नेतृत्व में थाना पुलिस बुधवार की रात्रि में गांगनौली मिल वाली सड़क पर गस्त कर रही थी तभी एक बजाज सिटी हंड्रेड बाइक UP11BL5336 पर सवार युवक को रुकने का इशारा किया तो तो वह सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा। जिसको पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया जिसके कब्जे से करीब 212 ग्राम स्मैक जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 70 लाख ₹ तथा एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व 700₹ बरामद हुए हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार का 73/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। और प्रतिबंधित मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में कहां से खरीदी जाती है और कहां कहां सप्लाई की जा रही है तथा कौन व्यक्ति इन गतिविधियों में शामिल है इसकी गहनता से जांच की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजकुमार चौहान, उपनिरीक्षक जितेन्द्र भाटी, तरुण त्यागी, रणजीत सिंह व कृष्णगोपाल आदि रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़