IND vs NZ टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने तीसरी बार टी 20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खास बात यह रही की भारतीय टीम अपने ही घर में टी 20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई। खिलाड़ियों के धमाकेदार प्रदर्शन, शानदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी ने फाइनल को एकतरफा बना दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल है और क्रिकेट फैंस गर्व से झूम उठे है.