मधुबनी|डायल-112 में प्रतिनियुक्त पु०अ०नि० कमलेश राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, वह 03 मार्च 2026 का बताया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक व्यक्ति से अवैध शराब की मांग किए जाने की बात सामने आई है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, मधुबनी ने जांच के आदेश दिए। प्राथमिक जांच के बाद संबंधित अधिकारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।साथ ही कमलेश राम एवं सुंदर लाल यादव के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ईश्वर कुमार झा इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर (ऑल इंडिया)