सहारनपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जनपद की विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसियों पर उपलब्धता, आपूर्ति, वितरण और स्टॉक की जांच की गई। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशन में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और आपूर्ति लिपिकों की टीमों ने जिले भर में भ्रमण कर गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 19 गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। टीम ने स्टॉक, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में किसी भी एजेंसी पर एलपीजी गैस की कमी नहीं पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को नियमानुसार बुकिंग के बाद ओटीपी सत्यापन के माध्यम से गैस सिलेंडर की डिलीवरी कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान सभी एजेंसियों को निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़