जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा।। भाजपा शासन में अनेक योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अतुल खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार ने अनेक योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का आवागमन बेहतर करने के लिए भाजपा सरकार ने गांवों में सड़कों का जाल बिछाया है। गांव के अंदर की बदहाली को दूर करने में सीसी रोड बनाने की योजना कारगर साबित हुई है। शासन स्तर पर विकास कार्याें में पारदर्शिता बरतने का प्रयास किया गया है। भाजपा नेता अतुल खटीक ने कहा कि भाजपा की सोच सभी वर्गाें का कल्याण करने की है। अपने कार्यकाल में उन्होंने दर्जनों गांवों में सीसी रोड का निर्माण कराकर ग्रामीणों को सहूलियत देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धर्म, मजहब, जात-पात, ऊंच नीच की राजनीति को समाप्त करके रख दिया। सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू की और जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचाने के लिए भरपूर प्रयास किया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक, आज हर गरीब परिवार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहा है।