जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा (टीकमगढ़) | लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश पर शुक्रवार को सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. में विकासखण्ड स्तरीय शिक्षक परिवेदना निवारण शिविर का आयोजन किया गया। “मिशन मोड” में चले इस शिविर में सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक शिक्षकों की भीड़ उमड़ी। नोडल अधिकारी सिद्धार्थ जैन (एडीपीसी) और अक्षिता शर्मा (सहायक संचालक/बीईओ) के नेतृत्व में अधिकारियों ने मौके पर ही आवेदनों की छंटनी कर उनके निराकरण के निर्देश दिए। मौके पर ही हुआ फैसला: संकुल स्तर की समस्याएं हल, बाकी जिला मुख्यालय भेजी गईं शिविर में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण अधिकारियों ने संकुल स्तर की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित प्राचार्यों व बाबूओं को आदेश जारी किए। जो मामले राज्य या संभाग स्तर के थे, उनके अलग-अलग बंच (फाइलें) तैयार कर वरिष्ठ कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजे गए हैं।
किसे क्या थी परेशानी? (प्रमुख आवेदन)शिक्षक का नाम समस्या का स्वरूप अनिल कुमार मिश्रा सेवा पुस्तिका में अर्जित अवकाश दर्ज कराना। रामसिंह राजपूत उच्च शिक्षा की योग्यता सर्विस बुक में जोड़ना।
अल्का तिवारी/रश्मि जैन टैबलेट योजना का लाभ दिलाने की मांग। कविता स्नेही वेतन विसंगति का निराकरण। अजय खरे/रमेश पाल परिवीक्षा अवधि के बाद फिक्सेशन और एरियर। रमेश रूसिया मेडिकल।इन मुद्दों पर रहा फोकस वेतन विसंगति: लंबे समय से रुके हुए एरियर और वेतन वृद्धि। सेवा अभिलेख: सर्विस बुक का अपडेशन और फिक्सेशन। पेंशनरी मामले: रिटायरमेंट के बाद के लंबित स्वत्वों का निराकरण। *टीम में ये रहे शामिल* शिविर में प्राचार्य महेश रावत, छाया साहू, कौशल किशोर राजपूत, विक्रम परिहार, सतीश जैन सहित संकुलों के लेखापाल घनश्यामदास अहिरवार और नंदू अहिरवार उपस्थित रहे। मंच संचालन क्रीड़ा प्रभारी शैलेंद्र सिंह राय ने किया।