ब्यूरो चीफ – राकेश मित्र
कांकेर जिले में इन दिनों शराब से जुड़े कई गंभीर मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शराब में मिलावट, निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और गांव-गांव तक अवैध रूप से शराब पहुंचाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इतना ही नहीं, चर्चा यह भी है कि कोच्चियों तक भी शराब की सप्लाई जारी है वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग की ओर से अब तक किसी बड़ी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई और ना ही विभाग की ओर से किसी प्रकार की प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई न ही अवैध शराब के खिलाफ ठोस कार्रवाई की खबर सामने आई है। ऐसे में जिले में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं।जिससे अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। हालांकि इन मामलों में पुलिस विभाग समय-समय पर अभियान चलाकर चेकिंग के दौरान अवैध शराब जब्त करते हुए कार्रवाई करता नजर आ रहा है। पुलिस की सक्रियता से कई जगहों पर अवैध शराब पकड़ी भी गई.