इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी|जनपद पंचायत कुरई के खेल परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 100 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत उईके एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्जुन सिंह ठाकुर के निर्देशन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर में निकाली गई भव्य बारात रही।गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली बारात में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री कमल मर्सकोले उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश सनोडिया जनपद अध्यक्ष लोचन मर्सकोले जनपद उपाध्यक्ष हरदीप भाटिया तथा जिला पंचायत सदस्य श्री तेजसिंह रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन द्वारा भोजन पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक एवं वधु-वर पक्ष के परिजन उपस्थित रहे।